पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की नजर, जरूरत पड़ने पर निर्यातकों की करेगी मदद: अधिकारी

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की नजर, जरूरत पड़ने पर निर्यातकों की करेगी मदद: अधिकारी

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की नजर, जरूरत पड़ने पर निर्यातकों की करेगी मदद: अधिकारी
Modified Date: July 14, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: July 14, 2026 7:19 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी घटनाक्रम पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है और घरेलू निर्यातकों को व्यापार जारी रखने में मदद करने के मकसद से जहां तक संभव हो हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट और व्यापार एवं ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं पर इसके प्रभाव की निगरानी के लिए गठित अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) अब भी सक्रिय है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संबंधित पक्षों के साथ लगातार बैठकें कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं और यह समझ रहे है कि इसका व्यापार पर कितना असर पड़ रहा है। निर्यातकों को अपना कारोबार जारी रखने के लिए जमीनी स्तर पर जो भी जरूरत होगी उसके लिए हर मुमकिन कदम उठाया जाएगा।’’

अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरुमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया क्षेत्र को जून में भारत का निर्यात सालाना आधार पर 7.29 प्रतिशत बढ़कर पांच अरब डॉलर रहा है। हालांकि, मार्च में संघर्ष के कारण निर्यात में गिरावट आई थी, लेकिन अप्रैल और मई में इसमें सुधार दर्ज किया गया।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में