हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री फरवरी में 44 प्रतिशत बढ़कर 5,58,216 इकाई रही
हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री फरवरी में 44 प्रतिशत बढ़कर 5,58,216 इकाई रही
नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने रविवार को बताया कि फरवरी महीने में डीलरों को होने वाली उसकी आपूर्ति 44 प्रतिशत बढ़कर 5,58,216 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 3,88,068 इकाइयों की आपूर्ति की थी।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 5,16,968 इकाई रही, जो फरवरी 2025 की 3,57,296 इकाइयों के मुकाबले 44.68 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने बताया कि पिछले महीने स्कूटर की बिक्री में भारी उछाल देखा गया, जबकि 100सीसी और 125सीसी श्रेणी की मोटरसाइकिलों ने कुल बिक्री वृद्धि को मजबूती प्रदान की।
बयान के अनुसार, ‘फरवरी 2026 में मजबूत प्रदर्शन का मुख्य कारण स्कूटर खंड में बनी निरंतर गति रही। जूम और डेस्टिनी जैसे नए और मॉडल के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद से इसे समर्थन मिला।’
कंपनी ने कहा कि 100सीसी-125सीसी श्रेणी में भी प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कुल बिक्री के आंकड़ों को बड़ा बढ़ावा मिला।
हीरो मोटोकॉर्प का वैश्विक कारोबार (निर्यात) भी वृद्धि की राह पर बना रहा। कंपनी ने फरवरी 2026 में विदेशी बाजारों को 41,248 इकाइयों की आपूर्ति की, जो पिछले साल के इसी महीने की 30,772 इकाइयों की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।
भाषा सुमित पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


