US-Israel Iran War Video: ईरान में मची तबाही, अस्पतालों समेत कई इलाकों पर US ने किया हमला, सामने आए वीडियो
US-Israel Iran War Video: ईरान में हो रहे हमलों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इजरायल-ईरान के बीच जंग के हालात पैदा हो गए।
US-Israel Iran War Video/Image Credit: IBC24.in
- तेहरान पर हमले बाद इजरायल-ईरान के बीच जंग के हालात पैदा हो गए।
- ईरान में हो रहे हमलों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- सेंट्रल तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं।
US-Israel Iran War Video: नई दिल्ली: ईरान की राजधानी तेहरान पर हमले बाद इजरायल-ईरान के बीच जंग के हालात पैदा हो गए। सेंट्रल तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं। तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में हमले किए गए हैं। ईरान में हो रहे हमलों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। (US-Israel Iran War Video) एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, तेहरान में रेड क्रिसेंट बिल्डिंग, खतम अल-अनबिया हॉस्पिटल, वेलफेयर ऑर्गनाइज़ेशन और मोताहारी हॉस्पिटल पर इज़राइल और US ने सीधे हमले किए। इसी बीच ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। देशभर में मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इजरायली हमले के बाद दक्षिणी तेहरान के इलाके से धुआं उठता देखा गया है।
The Red Crescent building, Khatam al-Anbiya Hospital, Welfare Organization, and Motahari Hospital in Tehran were hit by direct attacks of Israel and the US.
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/vwAwZz1FQV
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
ईरान का कमांड सेंटर तबाह
वहीं दूसरी तरफ जानकारी से सामने आई है कि, इजरायल ने ईरान की आंतरिक सुरक्षा जनरल स्टाफ हेडक्वार्टर को (US-Israel Iran War Video) तबाह कर दिया। तेल अवीव की ओर से दागी गई मिसाइलों ने ईरान के कमांड सेंटर पर हमला किया, जिसमें ईरान के थरल्लाह HQ को भी तबाह कर दिया गया।
Footage of a trio of Israeli Ice Breaker precision guided missiles slamming into an Iranian command center in Tehran today. pic.twitter.com/5IaeyrzsHS
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) March 1, 2026
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश
US-Israel Iran War Video: ईरान पर हो रहे हमलों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, उन्होंने रक्षा मंत्री, जनरल स्टाफ के प्रमुख और मोसाद प्रमुख के साथ मीटिंग की, जिसमें मैंने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कल हमने (US-Israel Iran War Video) तानाशाह खामेनेई को मार गिराया। उनके अलावा दर्जनों शीर्ष दमनकारी व्यक्तियों को भी समाप्त कर दिया। हमारी सेनाएं अब तेहरान के केंद्र पर तीव्र गति से हमला कर रही हैं और आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होगा।
Breaking | Intense U.S.–Israeli airstrikes targeted multiple areas across Iran moments ago. pic.twitter.com/he9qaAD2UJ
— Quds News Network (@QudsNen) March 1, 2026
Iranian city Kermanshah was targeted by Israeli forces.
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/fza1pM6gX2
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
Breaking | Intense U.S.–Israeli airstrikes targeted multiple areas across Iran moments ago. pic.twitter.com/he9qaAD2UJ
— Quds News Network (@QudsNen) March 1, 2026
Breaking | Massive U.S.–Israeli airstrikes hit Iran’s capital, Tehran. pic.twitter.com/n5j7rJOmX0
— Quds News Network (@QudsNen) March 1, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iran Airport Attack Live Video: ईरान के F-5 और F-4 फाइटर जेट को इजरायल ने किया जमींदोज, एयरपोर्ट पर हमले का लाइव वीडियो आया सामने
- Supreme Leader Khamenei Funeral: ईरान के इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा! अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम विदाई ने हिलाया मिडिल ईस्ट, देखें तेहरान से सीधी तस्वीरें
- Pakistan on Israel-Iran War: पाकिस्तानी PM की चालबाजी.. नहीं ले पाया अमेरिका-इजरायल का सीधे नाम तो अपनाया ये तरीका, खुद पढ़ें ये ट्वीट..

Facebook


