BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हिंदुस्तान कॉपर को उत्पादन बढ़ाने के लिए चिली की कोडेल्को से मदद की उम्मीद

हिंदुस्तान कॉपर को उत्पादन बढ़ाने के लिए चिली की कोडेल्को से मदद की उम्मीद

हिंदुस्तान कॉपर को उत्पादन बढ़ाने के लिए चिली की कोडेल्को से मदद की उम्मीद
Bhasha
Published: 06 Jul 2025 | 1:30 pmModified: 06 Jul 2025 | 1:30 pm

कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) वैश्विक सहयोग के माध्यम से तांबे की खोज और उत्पादन पर ध्यान केंद्रित कर रही है, क्योंकि वह अपनी खनन क्षमता को 34.7 लाख टन से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2030-31 तक 1.2 करोड़ टन सालाना करना चाहती है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी ताकत बढ़ाने के लिए चिली की कोडेल्को के साथ साझेदारी की है।

एचसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने तकनीकी ताकत बढ़ाने और गहन खनिजीकरण की खोज के लिए कोडेल्को के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। कोडेल्को के प्रतिनिधियों का हमारे प्रमुख खनन स्थलों का दौरा हमारी क्षमताओं को उन्नत करने के प्रयासों का हिस्सा है।”

चिली की प्रमुख तांबा कंपनी के विशेषज्ञों का तीन सप्ताह का दौरा चल रहा है, जिसके दौरान टीम विभिन्न खनन और परिचालन पहलुओं का आकलन करने के लिए देश भर में एचसीएल की सभी इकाइयों और कार्यालयों का दौरा कर रही है।

यह घटनाक्रम पिछले दिसंबर में प्रस्तुत अपनी निष्पादन लेखापरीक्षा रिपोर्ट में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की तीखी आलोचना के बीच हुआ है।

वित्त वर्ष 2016-17 और 2021-22 के बीच की अवधि को कवर करते हुए, रिपोर्ट ने कम उत्पादन वृद्धि के लिए योजना, ठेकेदार चयन और कार्यान्वयन में गंभीर खामियों को चिह्नित किया, जिसमें एचएएल के लिए प्रमुख पहल मलांजखंड भूमिगत विकास परियोजना भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि एचसीएल की विस्तार योजना का केन्द्र मध्यप्रदेश में मलांजखंड कॉपर परियोजना (एमसीपी) है, जहां कंपनी ने भूमिगत खनन में अपना परिवर्तन पूरा कर लिया है और अब प्रगति में तेजी लाने के लिए वह दुनिया की सबसे बड़ी तांबा उत्पादक कंपनी कोडेल्को की ‘तकनीकी विशेषज्ञता पर निर्भर’ है।

भाषा अजय अनुराग

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हिंदुस्तान कॉपर को उत्पादन बढ़ाने के लिए चिली की कोडेल्को से मदद की उम्मीद

People also search for:copperHindustanHindustan Copper
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm