Bihar Budget 2026: राज्य के बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले.. 10 हजार के बाद अब मिलेंगे 2-2 लाख रुपये.. इस सेक्टर में किया सबसे ज्यादा खर्च

Bihar Budget 2026 Key Declarations: रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार हर साल बड़े-बड़े आंकड़ों के साथ बजट पेश करती है, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं हो पाता।

Bihar Budget 2026: राज्य के बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले.. 10 हजार के बाद अब मिलेंगे 2-2 लाख रुपये.. इस सेक्टर में किया सबसे ज्यादा खर्च

Bihar Budget 2026 Key Declarations || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 5, 2026 / 09:06 am IST
Published Date: February 5, 2026 7:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • 3.47 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
  • रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
  • पांच नए एक्सप्रेसवे का ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 2026-27 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि ‘संपन्न बिहार, समृद्ध बिहार’ की थीम पर आधारित इस बजट का कुल आकार 3.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 3.17 लाख करोड़ था। (Bihar Budget 2026 Key Declarations) वित्त मंत्री ने पेश किए बजट में विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बिहार में नई सरकार के पेश किए गए पहले बजट में राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योग क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से नए उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की योजना है।

उन्होंने बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हाट-बाजार विकास योजना को विस्तार देने का प्रस्ताव भी बजट में दिया। हाट-बाजार के सुदृढ़ होने से किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उत्पादों को सीधा लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के ईमान, ज्ञान, सम्मान, विज्ञान और अरमान के संकल्प के तहत राज्य सरकार काम कर रही है।

बिहार की आर्थिक विकास दर लगातार तेज होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में इसके 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। सात निश्चय योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि सात निश्चय के माध्यम से बिहार को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए कार्य किया गया है। बजट में पांच नए एक्सप्रेस वे और सस्ते आवास के संकल्प को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाया जाएगा। आने वाले वर्ष में महिला विकास से जुड़े कार्यक्रमों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।

‘राज्य के विकास को गति देने वाला बजट’ : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बिहार बजट 2026-27 को राज्य के विकास को गति देने वाला बताया। (Bihar Budget 2026 Key Declarations) उन्होंने कहा कि तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपये का यह बजट आधारभूत संरचना को सशक्त करेगा और इससे स्पष्ट है कि बिहार तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरावगी के अनुसार, इस बजट में छात्रों, किसानों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सरावगी ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ आधी आबादी यानी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार करने वाला बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह बजट बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सकारात्मक बताते हुए इसे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों के विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण और आधारभूत संरचना के लिए की गई घोषणाएं प्रदेश के समग्र विकास में अहम साबित होंगी। साथ ही, गरीबों के कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं और यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर व विकसित प्रदेश बनाने के साथ मुख्यमंत्री के ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को साकार करेगा।

लालू की बेटी ने कसा तंज, पढ़ें क्या कहा

बिहार विधानमंडल में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज कसते हुए इसे “आंकड़ों की बाजीगरी” करार दिया और कहा कि यह राज्य की वास्तविक जरूरतों से कोसों दूर है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार हर साल बड़े-बड़े आंकड़ों के साथ बजट पेश करती है, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं हो पाता। (Bihar Budget 2026 Key Declarations) उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ मानव विकास सूचकांकों पर गंभीरता से काम करना आज बिहार की सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन प्रस्तुत बजट इस बुनियादी सवाल पर पूरी तरह मौन है।

उन्होंने कहा कि केवल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) या निवेश के आंकड़े गिनाने से आम लोगों की जिंदगी नहीं बदलती, जब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे क्षेत्रों में ठोस सुधार नजर न आएं। आचार्य ने ‘डबल इंजन सरकार’ के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नीति निर्धारकों को शायद यह भ्रम है कि विकास का ढिंढोरा हमेशा पीटा जा सकता है, लेकिन यदि लोगों को उनके अधिकार के रूप में बुनियादी सेवाएं नहीं मिलेंगी, गैर-बराबरी की खाई कम नहीं होगी और बिहार से श्रम शक्ति का पलायन लगातार जारी रहेगा, तो ये दावे अपने आप दम तोड़ देंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown