हुंदै की वेन्यू, किआ की सेल्टॉस को बीएनसीएपी टक्कर परीक्षण में 5-स्टार रेटिंग मिली
हुंदै की वेन्यू, किआ की सेल्टॉस को बीएनसीएपी टक्कर परीक्षण में 5-स्टार रेटिंग मिली
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दक्षिण कोरियाई कार विनिर्माता कंपनियों हुंदै और किआ ने सोमवार को बताया कि उनकी एसयूवी, वेन्यू और सेल्टॉस को भारत के टक्कर परीक्षण कार्यक्रम बीएनसीएपी के तहत 5-स्टार रेटिंग मिली है।
बिल्कुल नई हुंऔ वेन्यू और वेन्यू एन लाइम को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (नये कार आकलन कार्यक्रम या बीएनसीएपी) के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने एक बयान में कहा कि इन गाड़ियों को वयस्कों की सुरक्षा के लिए 31.14 का स्कोर मिला है।
एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि बिल्कुल नई हुंदै वेन्यू और वेन्यू एन लाइन को भारत एनसीएपी परीक्षण में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इससे हमारे ग्राहकों को दुनिया-भर के बेहतरीन उत्पाद देने की हमारी पक्की प्रतिबद्धता फिर से साबित होती है।’’
एक अलग बयान में, किआ इंडिया ने बताया कि उसकी एसयूवी सेल्टॉस को बीएनसीएपी परीक्षण में वयस्कों की सुरक्षा के लिए 31.70 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए 45.00 अंक मिले हैं।
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, ग्वांग्गू ली ने कहा, ‘‘सुरक्षा किआ के उत्पाद बनाने के तरीके का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा है। हम भारत में सबसे भरोसेमंद परिवहन ब्रांड में से एक बनने की अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।’’
उन्होंने कहा कि बिल्कुल नई किआ सेल्टॉस को 5-स्टार रेटिंग मिलना ‘‘हमारी इंजीनियरिंग क्षमताओं और इरादे का एक मज़बूत सबूत है। इस गाड़ी के हर पहलू को – इसकी बनावट से लेकर इसकी नई सुरक्षा प्रौद्योगिकी तक – यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा अहमियत देते हुए बनाया गया है। इसी वजह से यह एक पारवारिक एसयूवी के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


