आईईएसए ने के कृष्ण मूर्ति को अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया

आईईएसए ने के कृष्ण मूर्ति को अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया

आईईएसए ने के कृष्ण मूर्ति को अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 5, 2021 10:43 am IST

बेंगलुरू, पांच जुलाई (भाषा) इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) ने अपने अध्यक्ष और सीईओ के पद पर अनुभवी कृष्णा मूर्ति की नियुक्ति की घोषणा की है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग का लम्बा अनुभव रखते हैं।

भारत में काम करने वाली देशी विदेशी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मूर्ति एक बेहद कुशल प्रौद्योगिकीविद और पेशेवर प्रबंधक हैं । वह रैम्बस इंडिया के साथ कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में जुड़े रहे हैं।

उन्होंने एक प्रबंध निदेशक के रूप में नेशनल सेमीकंडक्टर इंडिया डिज़ाइन सेंटर का भी नेतृत्व किया। वह भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के आर एंड डी विभाग में प्रमुख पदों पर कार्य किया था। मजबूत व सुरक्षित रक्षा संचार प्रणालियों के माने हुए विशेषज्ञ हैं।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में