एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईएफटी 12 पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर
एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईएफटी 12 पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय का भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) एनआईआरएफ रैंकिंग-2024 में प्रबंधन श्रेणी के तहत 12 स्थान चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 12 अगस्त को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के तहत रैंकिंग जारी की।
आईआईएफटी पिछले वर्ष की रैंकिंग में 27वें स्थान पर था, जबकि 2022 में यह 24वें स्थान पर था।
यह 2021 में 25वें, 2020 में 26वें और 2019 में 31वें, 2018 में 23वें, 2017 में 30वें और 2016 में 81वें स्थान पर था।
देश में उच्च शिक्षण संस्थानों को वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर रैंकिंग देने के लिए 2015 में एनआईआरएफ की शुरुआत की गई थी, ताकि ऐसे संस्थानों में प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जा सके।
आईआईएफटी की स्थापना 1963 में भारत के बाह्य व्यापार क्षेत्र के लिए कौशल निर्माण में योगदान देने को मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


