सीएफपी एक्जिक्यूटिव कार्यक्रम के लिए आईआईएम और एफपीएसबी इंडिया ने मिलाया हाथ

सीएफपी एक्जिक्यूटिव कार्यक्रम के लिए आईआईएम और एफपीएसबी इंडिया ने मिलाया हाथ

सीएफपी एक्जिक्यूटिव कार्यक्रम के लिए आईआईएम और एफपीएसबी इंडिया ने मिलाया हाथ
Modified Date: July 2, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: July 2, 2026 9:48 pm IST

रायपुर, दो जुलाई (भाषा) एफपीएसबी इंडिया (अमेरिका की फाइनेंशियल प्लानिंग स्टैंडर्ड्स बोर्ड लिमिटेड-एफपीएसबी की भारतीय सहायक कंपनी) ने छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसका मकसद फाइनेंशियल प्लानिंग में एक एक्जिक्यूटिव कार्यक्रम शुरू करना है, जो दुनिया भर में मान्यता प्राप्त सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (सीएफपी) सर्टिफिकेशन के साथ जुड़ा होगा। एफपीएसबी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि 11 महीने के इस कार्यक्रम का मकसद उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच की खाई को पाटना है। इसके लिए ऐसे नैतिक और ग्राहक-केंद्रित वित्तीय योजना बनाने वाले पेशेवर तैयार किए जाएंगे जो वित्तीय सेवा क्षेत्र की बदलती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हों।

इस दौरान एफपीएसबी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रमेश विश्वनाथन ने कहा, ”एफपीएसबी इंडिया में, हम ऐसे पेशेवर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो तेजी से बदलते माहौल में व्यक्तियों और परिवारों की जटिल वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकें। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को रणनीतिक रूप से सोचने, नैतिक रूप से काम करने और अपने ग्राहकों के वित्तीय कल्याण के लिए सार्थक योगदान देने के लिए तैयार करेगा।’

वहीं आईआईएम रायपुर के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर संजीव पराशर ने कहा, ‘जैसे-जैसे वित्तीय सेवा उद्योग विकसित हो रहा है, ऐसे पेशेवरों की जरूरत बढ़ रही है जो व्यवसाय की समझ और समग्र वित्तीय योजना की विशेषज्ञता को मिला सकें।

भाषा संजीव अमित अजय

अजय


लेखक के बारे में