Raipur Conman Arrested News: 10 से ज्यादा राज्य.. 300 से ज्यादा फाइव स्टार होटलों में ठगी.. जानें कैसे पहुंची रायपुर पुलिस इस ‘चार्ल्स शोभराज’ के चेले तक
Raipur Conman Bingson John Arrested News: रायपुर पुलिस ने 300 से अधिक होटलों में ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया, लैपटॉप बरामद।
Raipur Conman Bingson John Arrested News || Image- Raipur Police File
- 300 से अधिक होटलों में ठगी का आरोपी गिरफ्तार।
- 15 साल विभिन्न जेलों में रह चुका है आरोपी।
- रायपुर होटल हयात से लैपटॉप और बिल लेकर फरार हुआ था।
रायपुर। देशभर के 300 से अधिक महंगे होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर ठग को रायपुर पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल हयात में भी लाखों रुपये की ठगी की थी। (Raipur Conman Bingson John Arrested News) पुलिस ने घटना के महज 72 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से होटल का लैपटॉप भी बरामद कर लिया। प्रेसवार्ता में बताया गया कि, यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस ने की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
होटल हयात में दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार होटल हयात के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जून 2026 को बिंगसन जॉन नामक व्यक्ति होटल में ठहरा था। 27 जून की सुबह वह बिना चेक-आउट किए होटल से फरार हो गया। आरोपी ने होटल का 63,755 रुपये का बिल नहीं चुकाया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी 1.48 लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी अपने साथ ले गया। होटल मैनेजमेंट द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी जांच से भुवनेश्वर पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा होटल में जमा कराए गए दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान उसकी लोकेशन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मिली। (Raipur Conman Bingson John Arrested News) इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी बिंगसन जॉन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वर्ष 1990 से अब तक वह देशभर के 300 से अधिक महंगे होटलों को निशाना बना चुका है। वह केवल फाइव स्टार और लग्जरी होटलों में ठहरता था, होटल की सुविधाओं का भरपूर इस्तेमाल करता था, कीमती सामान लेकर बिना बिल चुकाए फरार हो जाता था।
बताया ‘चार्ल्स शोभराज’ से था प्रभावित
पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि वह वर्ष 1996 में पहली बार तिहाड़ जेल गया था। इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों की जेलों में करीब 15 वर्ष तक बंद रहा। तिहाड़ जेल में रहने के दौरान वह कई बड़े अपराधियों के संपर्क में आया और कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर उसी की शैली में अपराध करने लगा। (Raipur Conman Bingson John Arrested News) आरोपी खुद को कभी विदेशी ट्रैवल गाइड, कभी अंग्रेजी शिक्षक तो कभी योगा टीचर बताकर महंगे होटलों में ठहरता और योजनाबद्ध तरीके से ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
10 से अधिक राज्यों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ देश के 10 से अधिक राज्यों और कई महानगरों में धोखाधड़ी, चोरी और ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिंगसन जॉन (69 वर्ष) के तौर पर हुई है। वह तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के नटराजपुरम स्ट्रीट वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर देशभर में उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:
बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव
शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष
गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई
दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना

Facebook


