चीन के कारखानों को मिलने वाले ऑर्डर में सुधार
चीन के कारखानों को मिलने वाले ऑर्डर में सुधार
बीजिंग, तीन मार्च (एपी) चीन के विनिर्माताओं ने बताया कि फरवरी में उन्हें मिलने वाले ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन के सामान पर अधिक शुल्क लगाने की घोषणा से बचने के लिए आयातकों ने अपने ऑर्डर बढ़ाए।
ट्रंप ने पहले चीन से आयात पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगाया था और यह मंगलवार से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा।
कारखाना प्रबंधकों के बीच किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक चीन का आधिकारिक क्रय प्रबंधक सूचकांक जनवरी में 49 प्रतिशत से बढ़कर 50.2 प्रतिशत हो गया।
कैपिटल इकोनॉमिक्स के जिचुन हुआंग ने एक रिपोर्ट में कहा कि स्थिर औद्योगिक उत्पादन से पता चलता है कि सरकारी खर्च ने पिछले महीने व्यावसायिक गतिविधियों का समर्थन किया।
एपी पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


