इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने बीओआई के पूर्व एमडी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने बीओआई के पूर्व एमडी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने बीओआई के पूर्व एमडी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 21, 2020 1:00 pm IST

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने शनिवार को दीनबंधु महापात्र को कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति 23 नवंबर से प्रभावी होगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि महापात्र बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ है तथा उन्हें तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक और बीओआई के हांगकांग तथा सिंगापुर केंद्रों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

भाषा पाण्डेय सुमन

सुमन


लेखक के बारे में