इंडियन बैंक ने मार्च तिमाही में 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया

इंडियन बैंक ने मार्च तिमाही में 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया

इंडियन बैंक ने मार्च तिमाही में 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 28, 2021 1:01 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) इंडियन बैंक ने शुक्रवार को कहा कि मार्च 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान उसने 1,708.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की समान तिमाही में बैंक को 217.74 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2020-21 की दिसंबर तिमाही में इसे 514.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इंडियन बैंक ने बताया कि 31 मार्च 2020 तक के आंकड़े विलय से पहले के हैं, और इसलिए उनकी दिसंबर 2020 और मार्च 2021 तिमाही के आंकड़ों से तुलना नहीं की जा सकती।

इंडियन बैंक में एक अप्रैल 2020 को इलाहाबाद बैंक का विलय कर दिय गया था।

इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 10,647.87 करोड़ रुपये हो गई, जो 2019-20 की समान अवधि में 6,334.37 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के लिहाज से बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) या अवरुद्ध ऋण 31 मार्च 2021 को कुल अग्रिम की 9.85 प्रतिशत थीं। मार्च 2020 की समप्ति पर सकल एनपीए 6.87 प्रतिशत थीं।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में