इंडिगो 31 अगस्त से मैनचेस्टर की उड़ानें निलंबित करेगी

इंडिगो 31 अगस्त से मैनचेस्टर की उड़ानें निलंबित करेगी

इंडिगो 31 अगस्त से मैनचेस्टर की उड़ानें निलंबित करेगी
Modified Date: June 2, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: June 2, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) इंडिगो एयरलाइन ने बढ़ती परिचालन लागत और अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र से जुड़े प्रतिबंधों के बीच 31 अगस्त, 2026 से मैनचेस्टर के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की मंगलवार को घोषणा की।

एयरलाइन, लीज पर लिए गए एक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान को इस फैसले के बाद नॉर्स अटलांटिक एयरवेज को वापस कर देगी।

वर्तमान में यह एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के लिए उड़ानें संचालित करती है।

एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में जारी प्रतिबंधों के कारण उड़ान अवधि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और लागत का चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में इंडिगो 31 अगस्त, 2026 से मैनचेस्टर के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करेगी।’’

मैनचेस्टर के लिए सेवाएं पिछले साल जुलाई में शुरू की गई थीं।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में