टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में कथित डेटा सेंध की जांच जारी : आईटी सचिव
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में कथित डेटा सेंध की जांच जारी : आईटी सचिव
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) सरकार टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में कथित डेटा सेंध की जांच कर रही है। साथ ही इस घटना की सूचना भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (आईसीईआरटी) को भी दे दी गई है।
इस कथित साइबर हमले में एप्पल के अभी तक जारी नहीं किए गए आईफोन 18 प्रो मॉडल से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के उजागर होने की खबर है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साइबर सुरक्षा सम्मेलन से इतर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कथित साइबर हमले के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम इसकी जांच कर रहे हैं… इसकी सूचना आईसीईआरटी को दे दी गई है।’’
कृष्णन ने यह टिप्पणी उस खबर के बाद की जिसमें दावा किया गया था कि एप्पल के आपूर्तिकर्ता टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से कथित तौर पर डेटा चोरी करने वाले एक रैनसमवेयर समूह ने कलपुर्जों और आपूर्तिकर्ताओं से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ आईफोन 18 प्रो मॉडल की तस्वीरें भी डार्क वेब पर डाल दीं।
आईसीईआरटी कंप्यूटर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं से निपटने वाली देश की नोडल एजेंसी है।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


