इरेडा इक्विटी शेयर के जरिये 2,994 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी
इरेडा इक्विटी शेयर के जरिये 2,994 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) इक्विटी शेयर जारी कर 2,994 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। यह मंजूरी पात्र संस्थागत खरीदारों समेत अन्य निवेशकों से डाक के जरिये ली जाएगी।
नोटिस के अनुसार, इस निर्गम से कंपनी में भारत के राष्ट्रपति की शेयरधारिता निर्गम के बाद की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 3.76 प्रतिशत से अधिक नहीं घटेगी।
कंपनी अपने मौजूदा परिचालन में वृद्धि अवसरों की उम्मीद करती है और विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन करना जारी रखे हुए है। इसके लिए, कंपनी को इस तरह की वृद्धि प्राप्त करने के लिए पूंजी की आवश्यकता बनी हुई है।
कंपनी ने भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं, आगे ऋण देने और सामान्य कंपनी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूंजी आधार को बढ़ाने को लेकर निर्धारित कानून और निदेशक मंडल की मंजूरी के अनुरूप अतिरिक्त पूंजी जुटाने का प्रस्ताव किया है।
इस प्रस्ताव के कार्यान्वयन और प्राप्त कोष के उपयोग की समय-सारणी को बाद में उचित समय पर निदेशक मंडल मंजूरी देगा।
प्रस्ताव पर ई-मतदान शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को सुबह 9:00 बजे शुरू होगा और शनिवार, 14 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे समाप्त होगा।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


