जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बनाया नया राजस्व रिकॉर्ड, 102 प्रतिशत वसूली

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बनाया नया राजस्व रिकॉर्ड, 102 प्रतिशत वसूली

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बनाया नया राजस्व रिकॉर्ड, 102 प्रतिशत वसूली
Modified Date: April 1, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: April 1, 2026 10:05 pm IST

जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली का नया रिकॉर्ड बनाया है। निगम ने कुल बिलिंग 28,863 करोड़ रुपए के मुकाबले 29,462 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की।

इस वर्ष निगम ने 102 प्रतिशत राजस्व वसूली हासिल की, जो उसके 26 साल के इतिहास में सबसे अधिक है। इससे पहले 2017-18 में 101.02 प्रतिशत का रिकॉर्ड था।

तीनों जोन में भरतपुर ने सबसे अधिक 104.63 प्रतिशत वसूली हुई। उसके बाद कोटा 103.64 प्रतिशत और जयपुर 101.32 प्रतिशत पर रहा।

निगम के सभी 18 सर्कल ने 100 प्रतिशत से अधिक वसूली की। करौली ने 108.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। अन्य प्रमुख प्रदर्शनकर्ताओं में बूंदी (105.66 प्रतिशत), कोटा (104.08 प्रतिशत) और भरतपुर (103.75 प्रतिशत) शामिल रहे।

भाषा बाकोलिया

जोहेब रमण

रमण


लेखक के बारे में