शह मात The Big Debate: मर्डर, ‘मुठभेड़’ बवाल, लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल!… विपक्ष उठा रहा कानून व्यवस्था पर सवाल… क्या है सरकार का जवाब?
MP Short Encounter News: भोपाल: आक्रोश, विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और न्याय की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने एमपी की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया हैं। जहां रविवार की रात …

MP Short Encounter News/Image Credit: IBC24.in
- न्याय की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने एमपी की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया हैं।
- शोका गार्डन इलाके में युवक विजय मेवाडा नाम के व्यक्ति की हत्या के बाद बुधवार को हिंदू समाज इकट्ठा हुआ।
- मुख्यमंत्री निवास से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर सड़कों पर लेटकर विरोध जताया।
MP Short Encounter News: भोपाल: आक्रोश, विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और न्याय की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने एमपी की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया हैं। जहां रविवार की रात अशोका गार्डन इलाके में युवक विजय मेवाडा नाम के व्यक्ति की हत्या के बाद बुधवार को हिंदू समाज इकट्ठा हुआ। मुख्यमंत्री निवास से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर सड़कों पर लेटकर विरोध जताया। दरअसल, हिंदू समाज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मिलना चाह रहा था और हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ़ बम के एनकाउन्टर और उसके घर पर बुलडोज़र कार्रवाई की मांग कर रहा था। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई और प्रदर्शन के दौरान खबर आई कि, रातीबड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी का शार्ट एनकाउंटर कर दिया, उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।
तो वहीं मामले में सियासत भी गरमाई,.हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तीन दिन तक गिरफ्तार नहीं होने के चलते कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि- एमपी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है, (MP Short Encounter News) तो हिन्दू संगठनों के आंदोलन और दबाव के बीच नरेला विधायक और सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दो टूक कहा कि - कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।
MP Short Encounter News: लेकिन सवाल ये कि- आखिर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में तीन दिन क्यूँ लगे जबकि वो भोपाल में ही छिपा था? सवाल ये भी कि- 9 घोषित और करीब 25 संगीन मामलों का आरोपी आसिफ कैसे खुलेआम घूम रहा था? सवाल पुलिस के रौब और खौफ़ पर भी कि- क्या ये बम इतना बड़ा अपराधी था, जो पुलिस पर सीधे गोली चला दे? (MP Short Encounter News) सवाल ये भी कि- पांच घंटे तक सीएम हाउस का इलाका लोगों ने घेरे रखा, लेकिन इंटेलीजेंस कहां था? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी? ताकि ये आखिरी 'बम' साबित हो।
https://www.youtube.com/live/ULDyR8rv9PY?si=Nm0T36cNGIDdxeas
इन्हे भी पढ़ें:-
- Anil Gurav Passed Away: पूर्व क्रिकेटर का निधन, ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर, खेल जगत में शोक की लहर
- Raipur Crime News: पुलिस ने सुलझाई राजधानी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी, ये शख्स निकला हत्यारा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कचरे की राजनीति को हटाया गया
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: MP Short Encounter News
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm