जेएलआर को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 31 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ

जेएलआर को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 31 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ

जेएलआर को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 31 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ
Modified Date: February 6, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: February 6, 2026 8:55 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) साइबर हमले की घटना के कारण उत्पादन में आई रुकावट से प्रभावित हुई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 31 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ।

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 52.3 करोड़ पाउंड का लाभ कमाया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि तीसरी तिमाही में राजस्व 4.5 अरब पाउंड रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 39 प्रतिशत कम है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पी बी बालाजी ने कहा, ‘साइबर घटना के जवाब में हमने जो उत्पादन बंद किया, पुरानी जगुआर कारों को बंद करने की योजना और अमेरिकी शुल्क के कारण प्रदर्शन प्रभावित हुआ, जिसके कारण जेएलआर के लिए तीसरी तिमाही चुनौतीपूर्ण रही।’

उन्होंने कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनी ने नवंबर के मध्य तक वाहन उत्पादन को सामान्य स्तर पर वापस ला दिया था और अब वह कारोबार को और भी मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में