Gold Silver Rate Today: गहने खरीदने वालों के लिए मौका, अचानक इतने हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: गहने खरीदने वालों के लिए मौका, अचानक इतने हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: गहने खरीदने वालों के लिए मौका, अचानक इतने हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

(Gold Silver Rate Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 6, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: February 6, 2026 8:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी से सुधार
  • अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों और ईरान-अमेरिका वार्ता की उम्मीदों ने कीमतों को प्रभावित किया

नयी दिल्ली: Gold Silver Rate Today राष्ट्रीय राजधानी में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली जारी रखने से चांदी लगभग पांच प्रतिशत टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जबकि सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) रह गई। यह बृहस्पतिवार को 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold Silver Rate Today इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) रह गया। इसका पिछला बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण हुई, जबकि वैश्विक कीमती धातुओं की दरों में दिन के उत्तरार्द्ध में उछाल आया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का तेज सुधार हुआ। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके पहले दिन में चांदी लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी।

इसके अलावा, सोना हाजिर 106.74 डॉलर यानी 2.23 प्रतिशत बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। सत्र की शुरुआत में इसने 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर को छुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘हाजिर सोना कमजोर रुख के साथ खुला और 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसमें तेजी से सुधार आया और यह लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत में सफलता की उम्मीदों ने इस तेजी को सीमित कर दिया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।