जेएलआर ने भारत में आई-पेस ब्लैक की बुकिंग शुरू की

जेएलआर ने भारत में आई-पेस ब्लैक की बुकिंग शुरू की

जेएलआर ने भारत में आई-पेस ब्लैक की बुकिंग शुरू की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: September 28, 2021 2:55 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में आई-पेस ब्लैक की बुकिंग शुरू कर दी है।

कंपनी ने कहा कि आई-पेस इलेक्ट्रिक एसयूवी की अपील आई-पेस ब्लैक के निर्माण से और बढ़ गयी है, जो ब्लैक पैक और पैनोरमिक रूफ सहित अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आती है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, ‘आई-पेस ब्लैक इस बहु-पुरस्कार विजेता बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन की अपील को बढ़ाती है, जिससे यह और भी खास एवं आकर्षक बन जाता है।’

कंपनी ने इस साल मार्च में देश में आई-पेस पेश किया था।

भाषा प्रणव

प्रणव


लेखक के बारे में