जोस जे कट्टूर आरबीआई के नये कार्यकारी निदेशक नियुक्त

जोस जे कट्टूर आरबीआई के नये कार्यकारी निदेशक नियुक्त

जोस जे कट्टूर आरबीआई के नये कार्यकारी निदेशक नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 10, 2021 6:35 pm IST

मुंबई दस मई (भाषा) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने जोस जे कट्टूर को नये कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त किया।

केंद्रीय बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कार्यकारी निदेशक नियुक्त किये जाने से पहले कट्टूर बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक थे। वह अब वह मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, कॉर्पोरेट रणनीति और बजट विभाग और राजभाषा विभाग देखेंगे।

उसने कहा कि कट्टूर तीन दशक में रिजर्व बैंक में संचार, मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, पर्यवेक्षण, मुद्रा प्रबंधन और अन्य क्षेत्रों में सेवा प्रदान की है।

भाषा

जतिन मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में