कर्नाटक सरकार ने 34,115 करोड़ रुपये की 14 निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दी

कर्नाटक सरकार ने 34,115 करोड़ रुपये की 14 निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दी

कर्नाटक सरकार ने 34,115 करोड़ रुपये की 14 निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दी
Modified Date: December 12, 2023 / 09:57 pm IST
Published Date: December 12, 2023 9:57 pm IST

बेलागावी (कर्नाटक), 12 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता वाली राज्य उच्चस्तरीय मंजूरी समिति (एसएचएलसीसी) ने मंगलवार को 34,115 करोड़ रुपये की 14 निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।

राज्य सरकार ने बयान में कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में 13,308 नौकरियां पैदा होंगी।

एसएचएलसीसी ने जिन 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी है, उनमें से 10 परियोजनाएं 19,452.40 करोड़ रुपये की हैं, जबकि शेष चार परियोजनाएं 14,662.59 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की परियोजनाएं हैं।

बड़े और मझोले उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि समिति ने ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनी फॉक्सकॉन के 13,911 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कंपनी को राज्य में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

मंत्री ने कहा कि सरकार से मंजूरी पाने वाले अन्य प्रमुख प्रस्तावों में जेएसडब्ल्यू रिन्यू एनर्जी फोर लिमिटेड (4,960 करोड़ रुपये का निवेश), जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (3,804 करोड़ रुपये का निवेश), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड (3,237.30 करोड़ रुपये का निवेश), टीआरआईएल बेंगलुरु रियल एस्टेट सिक्स लिमिटेड (3,273 करोड़ रुपये का निवेश), जानकी कॉर्प लिमिटेड (607 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश) हैं।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में