मनोज वैभव के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 2.25 गुना अभिदान
मनोज वैभव के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 2.25 गुना अभिदान
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) आभूषण विक्रेता फर्म मनोज वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन मंगलवार को 2.25 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बिक्री के तहत की गई 91,20,664 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,05,05,627 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 5.18 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 1.66 गुना अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए निर्धारित कोटे को भी 1.06 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 210 करोड़ रुपये तक के ताजा निर्गम और 28,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की गई थी। इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 204-215 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
कंपनी ने निर्गम खुलने के पहले बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 81.05 करोड़ रुपये जुटाए थे।
आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल आठ नए शोरूम खोलने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
दक्षिण भारत में एक क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड के रूप में कार्यरत मनोज वैभव जेम्स एंड ज्वैलर्स की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उपस्थिति है। इसके दोनों राज्यों में 13 शोरूम हैं।
भाषा
प्रेम रमण
रमण

Facebook


