Patna Boat Accident: आखिर कब रुकेंगे ऐसे हादसे..? बरगी डैम त्रासदी के बाद अब पटना की गंगा नदी में डूबी नाव, अब तक इतने लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
Patna Boat Accident: पटना। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम हादसे की यादें अभी ताजा ही थीं कि अब बिहार की राजधानी पटना से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
patna boat accident/ image source: pti x handle
- बिहार के पटना में बड़ा हादसा गंगा
- नदी में अनियंत्रित होकर डूबी नाव
- नाव डूबने से 3 की मौत
Patna Boat Accident: पटना। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम हादसे की यादें अभी ताजा ही थीं कि अब बिहार की राजधानी पटना से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गंगा नदी में लोगों से भरी एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर डूब गई। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार गंगा नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं।
बिहार: पटना जिले के बरह उपमंडल में उमानाथ गंगा घाट के पास गंगा नदी में एक नाव पलटने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है,”नाव में लगभग 14 से 15 लोग सवार थे। करीब सात लोगों के डूबने की आशंका है। अन्य लोगों को दूसरी नाव की मदद से बचा लिया गया। #bihar pic.twitter.com/atLwfkMLgj
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) May 28, 2026
नाव में 14 से ज्यादा लोग सवार थे
जानकारी के मुताबिक नाव में 14 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग नदी पार कर दूसरे घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव पानी में समा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची
Patna Boat Accident की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ लोग तेज बहाव में लापता हो गए। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके चलते हादसा हुआ। वहीं कुछ लोगों ने नाव चालक की लापरवाही का भी आरोप लगाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
इस हादसे ने जबलपुर के बरगी डैम हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जहां क्रूज में सवार कई लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे जल हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Burhanpur News: बेटी की हत्या के केस में पिता और भाई को भेजा जेल, फिर अचानक सामने आई सच्चाई तो पुलिस भी रह गई दंग, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- Meta Paid Subscription Plan : अब Facebook, Instagram और WhatsApp चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे? Meta ने लॉन्च किए नए पेड प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेगा खास
- Bhopal Hamidia Hospital News : हमीदिया अस्पताल में उड़ी नियमों की धज्जियां! मर्चुरी के बाहर नग्न अवस्था में स्ट्रेचर पर छोड़ा शव, फिर खुलेआम किया ये काम

Facebook


