एमसीएफएल ने अक्षय पोद्दार को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया
एमसीएफएल ने अक्षय पोद्दार को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लि. (एमसीएफएएल) ने अक्षय पोद्दार को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 29 सितंबर से प्रभाव में आएगी।
एमसीएफएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की आज (मंगलवार) हुई बैठक में अक्षय पोद्दार को चेयरमैन नियुक्त किये जाने की मंजूरी दी गयी।
कंपनी ने अलग से दी सूचना में कहा कि उसने रखरखाव को लेकर डीएपी संयंत्र 15 सितंबर को बंद किया है।
भाषा
रमण महाबीर
महाबीर

Facebook


