Birthday Celebration on Flyover Bridge: कारोबारी की कारस्तानी.. फ्लाईओवर को ही बना लिया पार्टी हॉल.. मनाया बीवी का बर्थडे, वीडियो देख कर रह जायेंगे हैरान

Birthday Celebration on Flyover Bridge Viral Video: गुवाहाटी में फ्लाईओवर पर पत्नी का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में लिया।

Birthday Celebration on Flyover Bridge: कारोबारी की कारस्तानी.. फ्लाईओवर को ही बना लिया पार्टी हॉल.. मनाया बीवी का बर्थडे, वीडियो देख कर रह जायेंगे हैरान

Birthday Celebration on Flyover Bridge Viral Video || Hate Story/AI Generated File

Modified Date: June 23, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: June 23, 2026 2:08 pm IST

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में में एक हैरान कर देने वाला मामला संज्ञान में आया है। यहाँ एक फ्लाईओवर ब्रिज पर जन्मदिन का जश्न मनाने के आरोप में कारोबारी गौतम बरुआ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। (Birthday Celebration on Flyover Bridge) कुमार भास्कर वर्मा फ्लाईओवर पर आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वायरल वीडियो से मचा बवाल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फ्लाईओवर पर लाल कालीन (रेड कार्पेट) बिछाकर जन्मदिन का आयोजन करते हुए देखा गया। आरोप है कि गौतम बरुआ ने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए फ्लाईओवर पर विशेष व्यवस्था की थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के आयोजन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया स्वतः संज्ञान मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लेते हुए केस दर्ज किया गया है। (Birthday Celebration on Flyover Bridge) इसके बाद गौतम बरुआ को पूछताछ के लिए बुलाया गया और हिरासत में ले लिया गया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि आयोजन के दौरान यातायात नियमों या अन्य कानूनों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ट्रैफिक बाधित करने का आरोप

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर पर आयोजित कार्यक्रम के कारण यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हुआ। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निजी कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे

पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई

आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown