बिजली संकट के कगार पर मेघालय

बिजली संकट के कगार पर मेघालय

बिजली संकट के कगार पर मेघालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 17, 2021 7:11 am IST

शिलांग, 17 मार्च (भाषा) पूर्वोत्तर बिजली निगम लिमिटेड (एनईईपीसीओ) ने मेघालय सरकार को नोटिस भेजकर कहा है कि अगर 504.41 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान नहीं किया गया तो वह 20 मार्च से बिजली आपूर्ति को सीमित कर देगा, जिसके चलते राज्य एक बार फिर बिजली संकट की कगार पर है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने मेघालय पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बकाया नहीं चुकाने पर चिंता जताई है, जबकि इसके लिए 1,345.72 करोड़ रुपये का ऋण भी स्वीकृत किया गया है।

एनईईपीसीओ के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक) एन के माओ ने मंगलवार को एक पत्र में कहा कि विभिन्न स्तरों पर लगातार अनुरोध के बावजूद बिजली खरीद की बकाया राशि को चुकाया नहीं गया है और 15 मार्च तक कुल बकाया बढ़कर 504.41 करोड़ रुपये हो चुका है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में