पश्चिम एशिया संकट, डॉलर की मजबूती से तेल-तिलहन कीमतों में उछाल
पश्चिम एशिया संकट, डॉलर की मजबूती से तेल-तिलहन कीमतों में उछाल
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में संघर्ष के जारी रहने और डॉलर के मजबूत होने से देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में मजबूती देखी गई।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में मजबूती का रुख है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में बायोडीजल बनाने के लिए कच्चे पामतेल (सीपीओ) जैसे खाद्य तेल की मांग बढ़ने तथा डॉलर के मजबूत होने से कच्चे तेल के दाम में तेजी रही। इसके अलावा पश्चिम एशिया में युद्ध का संकट बने रहने और खाद्य तेलों की आपूर्ति प्रभावित रहने के बीच कई स्थानों पर संकट गहराने लगा है। भविष्य का भी कोई अनुमान लगाना लगभग असंभव है। इस अफरा-तफरी के बीच सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये हैं।
डॉलर के मजबूत होने से आयात भी महंगा बैठ रहा है जो इस तेजी में अपना योगदान दे रहा है। जहाजों की परिचालन लागत बढ़ने के कारण खाद्य तेलों का आयात और महंगा हो चला है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,750-6,775 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,050-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,690-2,990 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,360-2,460 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,360-2,505 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,025 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 13,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,700-5,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,300-5,350 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


