West Bengal Elections 2026 : मतदान के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान, BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप, पुलिस अधिकारियों को डाली चेतावनी
West Bengal Elections 2026 : मतदान के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान, BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप, पुलिस अधिकारियों को डाली चेतावनी
West Bengal Elections 2026/Photo Credit: IBC24
- 142 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग जारी
- ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर लगाए गंभीर आरोप
- 4 मई को आएंगे चुनाव नतीजे
West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज (बुधवार 29 अप्रैल) को 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। जहां TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर है। इसी दौरान सियासी माहौल काफी गरमा गया है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी प्रमुख ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसी बीच ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है, कि केंद्रीय सुरक्षा बल जैसे CRPF, BSF और CISF बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होनें आरोप लगाया कि मतदान (West Bengal Elections 2026) के दौरान उनकी पार्टी के झंडे और पोस्टर हटाए गए हैं, जिससे चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, 4 मई के बाद केंद्रीय बल यहां नहीं रहेंगे, लेकिन आपको यहीं रहना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बल TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। कुछ वार्ड काउंसलरों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है और नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।
भवानीपुर सीट से लड़ रही चुनाव
आज होने वाले मतदान में 1,448 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। ममता बनर्जी खुद कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव (West Bengal Elections 2026) लड़ रही है, जहां से उन्होंने पिछले साल जीत हासिल की थी।
4 मई को नतीजे
आपकों बता दें कि राज्य में 152 सीटों पर हुए पहले चरण के लिए मतदान (West Bengal Elections 2026) 23 अप्रैल को हुई थी। जिसमें रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है।
ये भी पढ़ें
- CG Congress Councilor Suspended : कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इस पार्षद को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है पूरा मामला?
- MP Board 5th, 8th Re Exam: इन विद्यार्थियों को दोबारा देनी होगी परीक्षा, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?
- Gold Rate 28 April 2026: वैश्विक तनाव के बीच सोना फिर हुआ सस्ता, देश में 1.15 लाख हो गया एक तोले का भाव, ग्राहकों की चांदी ही चांदी..बाजार में लौटी रौनक!
- रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर
- Khajrana Ganesh Temple Indore : अगर आप जा रहे हैं खजराना गणेश तो ध्यान दें! अब बप्पा को लगेगा ये खास भोग, इस वजह से बदला गया भोग का मेनू
- नाइजीरिया के गांव पर आईएस के हमले में 29 लोगों की मौत

Facebook


