खान विभाग की अवैध खनन व रॉयल्टी पर सख्ती, 10,394 करोड़ का राजस्व संग्रह

खान विभाग की अवैध खनन व रॉयल्टी पर सख्ती, 10,394 करोड़ का राजस्व संग्रह

खान विभाग की अवैध खनन व रॉयल्टी पर सख्ती, 10,394 करोड़ का राजस्व संग्रह
Modified Date: April 2, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: April 2, 2026 8:10 pm IST

जयपुर, दो अप्रैल(भाषा) खान विभाग ने अवैध खनन और रॉयल्टी पर सख्ती कर राजस्व में नुकसान को रोका है। इसका असर यह रहा कि गत 31 मार्च तक विभाग को 10,394 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 1,163.73 करोड़ रुपये अधिक है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने बताया कि हाल ही समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,394.94 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष 10 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण पहली बार हुआ है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि मार्च में भी पहली बार 1,506 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जमा हुआ, जो किसी एक माह का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह उपलब्धि नियमित समीक्षा, संभावित क्षेत्रों पर ध्यान और समन्वित प्रयासों से संभव हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से लगातार समीक्षा से भी खनन क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि 2021—22 में खान विभाग का सालाना राजस्व 6,394.89 करोड़ 2022-23 में 7,213.14 करोड़, 2023-24 में 7,438.92 करोड़, 2024-25 में 9,228.21 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा बाकोलिया राजकुमार अजय

अजय


लेखक के बारे में