तेल तिलहन बाजार में कारोबार का मिला जुला रुख

तेल तिलहन बाजार में कारोबार का मिला जुला रुख

तेल तिलहन बाजार में कारोबार का मिला जुला रुख
Modified Date: September 11, 2023 / 08:22 pm IST
Published Date: September 11, 2023 8:22 pm IST

नयी दिल्ली,11 सितंबर (भाषा) देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को मिला जुला रुख रहा। विदेशों में दाम कमजोर होने और मलेशिया का निर्यात घटने से विशेषकर सोयाबीन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन, सूरजमुखी और बिनौला जैसे तेल कीमतों पर दवाब बना हुआ है जिसके कारण इन तेलों के दाम में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार वहीं सरसों का भाव पहले से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी कम है इसलिए इसमें मामूली सुधार दिख रहा है। जबकि मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

शिकागो और मलेशिया घट बढ के बीच फिलहाल गिरावट का रुख है।

सूत्रों ने कहा कि मांग कमजोर होने से मलेशिया का निर्यात घटा है। इसके बावजूद भारत में आयातक बंदरगाहों पर आयातित तेल (सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन, सूरजमुखी) तीन से पांच प्रतिशत नीचे के थोकदाम पर बेच रहे हैं। इससे देशी तेल तिलहन और पस्त हो रहे हैं और लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों पर दवाब बना हुआ है।

इस बेपड़ता कारोबार को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घाटे का सौदा देखते हुए आने वाले दिनों में सूरजमुखी और सोयाबीन तेल का आयात कम हो सकता है। इसलिए सरकार के साथ साथ सभी तेल संगठनों को नरम तेलों के आयात की निगरानी रखनी होगी ताकि त्योहारों के दौरान नरम तेलों की कमी ना हो। नरम तेल आने में सीपीओ और पामोलीन के मुकाबले कहीं पर्याप्त अधिक समय लगता है।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,475-5,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,340-7,390 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,605-2,890 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,710 -1,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,710 -1,820 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,065-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,830-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में