‘मोबावेन्यू एआई’ ने वार्षिक आय में 30 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य तय किया
‘मोबावेन्यू एआई’ ने वार्षिक आय में 30 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य तय किया
नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) विज्ञापन प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ‘मोबावेन्यू एआई’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ईशांक जोशी ने कहा कि कंपनी ने अर्थव्यवस्था में वृद्धि, डिजिटल विज्ञापन क्षेत्र के विस्तार और विदेशी कारोबार के आधार पर 30 प्रतिशत की सतत वार्षिक राजस्व वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है।
जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे और संसाधनों में भारी निवेश कर रही है, उसे विश्वास है कि इससे आने वाले वर्षों में उसके कारोबार की वृद्धि को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दीर्घकालिक रणनीति ‘रूल ऑफ 50’ पर आधारित है, जिसके तहत 30 प्रतिशत से अधिक वार्षिक राजस्व वृद्धि के साथ-साथ 20 प्रतिशत या उससे अधिक कर पूर्व आय का लक्ष्य रखा गया है।’’
कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 56.6 प्रतिशत बढ़कर 8.44 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5.39 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में मोबावेन्यू एआई की परिचालन आय करीब 42 प्रतिशत बढ़कर 62.6 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 44.1 करोड़ रुपये थी।
भाषा यासिर योगेश नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


