Bilaspur Car Scooty Accident Video : CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर! छात्र को टक्कर मारकर कई फीट उछाला, फिर जो हुआ… वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार एक नाबालिग चला रहा था।

Bilaspur Car Scooty Accident Video : CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर! छात्र को टक्कर मारकर कई फीट उछाला, फिर जो हुआ… वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

Bilaspur Car Scooty Accident Video / Image Source : X

Modified Date: July 13, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: July 13, 2026 1:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई।
  • पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के समय कार नाबालिग चला रहा था।

बिलासपुर : Bilaspur Car Scooty Accident Video :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की रफ्तार और टक्कर की साफ देखी जा सकती है। इस पूरे मामले में स्कूटी सवार छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कई फीट ऊपर हवा में उछल गया छात्र

हादसा इतना भीषण था कि कार की सीधी टक्कर लगते ही छात्र कई फीट ऊपर हवा में उछल गया और सड़क पर जा गिरा। Accident News छात्र को रौंदने के बाद भी कार की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा और वह सीधे सामने खड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

नाबालिग चला रहा था कार

अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम छात्र ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार एक नाबालिग चला रहा था। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.