मांग प्रभावित रहने से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट
मांग प्रभावित रहने से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) धन की कमी से जूझ रहे आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर की जाने वाली बिकवाली तथा मांग प्रभावित रहने के बीच देश के बाजार में बृहस्पतिवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट दिखाई दी।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मांग कमजोर रहने की वजह से सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही जबकि महाराष्ट्र में कमजोर आवक और सोयाबीन के डी-आयल्ड केक (तेल रहित खल या डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन तिलहन कीमतें मजबूत दिखीं। सुस्त कामकाज के बीच बिनौला तेल कीमतें स्थिर रहीं।
मलेशिया एक्सचेंज में पहले आई गिरावट के बाद फिलहाल सुधार चल रहा है जबकि शिकागो एक्सचेंज बुधवार रात मजबूत बंद हुआ था और अभी यहां घट-बढ़ का रुख है।
बाजार सूत्रों ने बताया कि आयातकों को सोयाबीन डीगम तेल के आयात की लागत लगभग 128 रुपये किलो बैठता है जबकि धन की तंगी के कारण वे इस तेल को लगभग 124 रुपये किलो के भाव बेच रहे हैं। इस कम दाम पर बिक्री के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट है। इस गिरावट के असर से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी गिरावट है।
उन्होंने कहा कि कमजोर बाजार धारणा तथा बड़ी तेल मिलों द्वारा सरसों का खरीद दाम कम लगाने की वजह से सरसों तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट है।
सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र में सोयाबीन की आवक कम है और सोयाबीन डीओसी की अच्छी मांग है जिस कारण से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार दिखा। सुस्त कामकाज के बीच बिनौला तेल स्थिर बना रहा।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,725-6,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,725-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,525-2,825 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,340-2,440 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,485 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 6,050-6,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,700-5,775 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


