एनडीआर अवसंरचना निवेश ट्रस्ट ने 410 करोड़ रुपये जुटाए

एनडीआर अवसंरचना निवेश ट्रस्ट ने 410 करोड़ रुपये जुटाए

एनडीआर अवसंरचना निवेश ट्रस्ट ने 410 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: March 25, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: March 25, 2026 9:22 pm IST

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) एनडीआर अवसंरचना निवेश ट्रस्ट ने बुधवार को मुख्य रूप से देश के प्रमुख बाजारों में लॉजिस्टिक्स और भंडार गृह पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए बॉन्ड जारी करके 410 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की।

एनडीआर अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) ने कहा कि इस निर्गम को इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईएफसी) द्वारा शुरू किया गया था, जिसमें इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) की भागीदारी थी, जिसने कुल निर्गम में 205 करोड़ रुपये की सदस्यता ली थी।

बॉन्ड पांच साल की अवधि के साथ सुरक्षित, दिनांकित, सूचीबद्ध, भुनाने योग्य गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर हैं और इन पर 7.61 प्रतिशत की कूपन दर है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में