राजस्थान के बजट में कोई नया कर नहीं: गहलोत
राजस्थान के बजट में कोई नया कर नहीं: गहलोत
जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य के बजट 2023-24 में कोई नया कर नहीं लगाने की घोषणा की।
गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले चार बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया और राहत दी गयी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसी तर्ज पर बजट 2023-24 में कोई नया कर नहीं लगाया है।
भाषा पृथ्वी कुंज राजकुमार अजय
अजय

Facebook


