तेल-तिलहन कीमतों में रहा मिला-जुला रुख
तेल-तिलहन कीमतों में रहा मिला-जुला रुख
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दिल्ली बाजार में मंगलवार को तेल-तिलहन में कारोबार का मिला- जुला रुख देखने को मिला। सरसों एवं मूंगफली तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे, मगर सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर की कीमतों में मामूली सुधार रहा और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के साथ-साथ बिनौला तेल के भाव में गिरावट रही।
शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात सुधार था और अभी यहां मामूली गिरावट है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत की गिरावट है।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम तेल को आयात करने का भाव 95 रुपये किलो पड़ता है और बंदरगाह पर यह तेल थोक में 90 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह सूरजमुखी तेल आयात करने में भाव 96 रुपये किलो पड़ता है और बंदरगाह पर इसका थोक बिक्री भाव है 91 रुपये किलो के भाव पर हो रही है। यानी आयात करने का भाव महंगा बैठता है और यहां यह सस्ता बिक रहा है। जब लागत से खाद्य तेल यहां लगभग पांच प्रतिशत नीचे बिक रहा हो तो यह दर्शाता है कि आयात ज्यादा हो रखा है और माल खपने की दिक्कत है जिससे स्थानीय तेल उद्योग नुकसान उठा रहे हैं। यह देश के तेल तिलहन उद्योग के लिए कहीं से भी ठीक नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज के लगभग दो प्रतिशत कमजोर होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में कमी आई जबकि गिरावट के आम रुख के अनुरूप बिनौला तेल कीमतें भी नीचे आईं।
उन्होंने कहा कि कल रात शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत बंद होने के कारण सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन दिल्ली और इंदौर तेल कीमतों में सुधार रहा। विदेशों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर जरूरत से अधिक सोयाबीन डीगम तेल की भरपूर उपलब्धता होने की वजह से इस तेल के भाव पूवर्स्तर पर बने रहे।
सस्ते में बिकवाली से बचने के कारण सरसों तेल-तिलहन तथा माल की कमी की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के भाव भी पूर्वस्तर पर बंद हुए।
सूत्रों ने कहा कि सरकार को तेल-तिलहन मामले में आत्मनिर्भरता के ठोस प्रयास करने होंगे और आयात पर निर्भरता को समाप्त करने की दिशा में जो भी कदम उठाना हो उसे अंजाम तक ले जाना चाहिये जो देश हित के साथ साथ तेल-तिलहन किसान एवं उद्योग के हित को साधे।
मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 5,550-5,600 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,625-7,675 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,680-2,960 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,785 -1,865 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,785 -1,895 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,550 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,450 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,850 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,055-5,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,820-4,915 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


