अमेरिका में जून के दौरान सिर्फ 57,000 नए रोजगार सृजित
अमेरिका में जून के दौरान सिर्फ 57,000 नए रोजगार सृजित
वाशिंगटन, दो जुलाई (एपी) अमेरिका में जून महीने के दौरान रोजगार वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गई और सिर्फ 57,000 नई नौकरियां जुड़़ीं जो एक माह पहले की तुलना में आधे से भी कम हैं।
अमेरिकी श्रम विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। हालांकि, जून में बेरोजगारी दर 4.3 प्रतिशत से घटकर 4.2 प्रतिशत हो गई लेकिन इसका कारण कई लोगों का नौकरी की तलाश छोड़ देना भी रहा।
अप्रैल और मई के रोजगार आंकड़ों में भी संशोधन किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि पिछले अनुमान से कम नौकरियां सृजित हुईं। सेवा क्षेत्र में प्रमुखता से गिरावट दर्ज की गई। होटल, रेस्तरां एवं बार क्षेत्र में 61,000 नौकरियां कम हुईं, जबकि खुदरा क्षेत्र में भी गिरावट दर्ज की गई।
इसके विपरीत, स्वास्थ्य और पेशेवर सेवाओं जैसे क्षेत्रों में कुछ वृद्धि बनी रही। विशेषज्ञों का मानना है कि कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और जरूरी कौशल के असंतुलन के कारण कंपनियां भर्ती को लेकर सतर्क हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की औसत वृद्धि दर को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर महंगाई को काबू में रखने का दबाव बना हुआ है।
एपी प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


