ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी को तीसरी तिमाही में 21.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी को तीसरी तिमाही में 21.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी को तीसरी तिमाही में 21.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Modified Date: February 4, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: February 4, 2026 3:34 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा 21.43 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को बुधवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में कंपनी को 22.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

ओरिएंट ग्रीन पावर की कुल आय 2025-26 की तीसरी तिमाही में घटकर 40.06 करोड़ रुपये रह गई। 2024-25 की तीसरी तिमाही में यह 40.40 करोड़ रुपये रही थी।

ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में