पाकिस्तान की तेल एवं गैस कंपनी ने सिंध प्रांत में तेल भंडार की खोज की
पाकिस्तान की तेल एवं गैस कंपनी ने सिंध प्रांत में तेल भंडार की खोज की
कराची, चार जून (भाषा) पाकिस्तान की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ने देश के सिंध प्रांत के संघर जिले में तेल और गैस भंडार की बड़ी खोज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) ने बताया कि इस खोज से देश की ऊर्जा मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को घरेलू संसाधनों के जरिए कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी और देश के हाइड्रोकार्बन भंडार आधार में भी वृद्धि होगी।
कंपनी ने पाकिस्तान शेयर बाजार और लंदन शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले महीने संघर जिले के बोबी और धमराकी क्षेत्रों में यह खोज की गई।
तीन जून को भेजे गए पत्र के अनुसार, बोबी और धमराकी खनन पट्टे में 100 प्रतिशत कार्य हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी ओजीडीसीएल ने अपने अन्वेषण कुएं ‘बोदी डीप-1’ से तेल और गैस की खोज की है।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


