परांजपे स्कीम्स पुणे में 1,400 आवासीय इकाई विकसित करने के लिए 700 करोड़ रुपये निवेश करेगी

परांजपे स्कीम्स पुणे में 1,400 आवासीय इकाई विकसित करने के लिए 700 करोड़ रुपये निवेश करेगी

परांजपे स्कीम्स पुणे में 1,400 आवासीय इकाई विकसित करने के लिए 700 करोड़ रुपये निवेश करेगी
Modified Date: March 20, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: March 20, 2026 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी परांजपे स्कीम्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत पुणे में चार परियोजनाएं विकसित करने के लिए 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसने आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुणे पश्चिम क्षेत्र में कई नई आवासीय परियोजनाएं शुरू की हैं।

परांजपे स्कीम्स ने कहा, “इन आगामी परियोजनाओं में कुल मिलाकर 17.5 लाख वर्ग फुट से अधिक निर्माण की क्षमता है। इनमें करीब 1,400 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी और इनसे लगभग 1,175 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है।’

परांजपे स्कीम्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक (व्यवसाय विकास) अमित परांजपे ने कहा कि इन 1,400 आवासीय इकाइयों के निर्माण पर कंपनी करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘नई परियोजनाओं के साथ-साथ हम तीन बड़े एकीकृत टाउनशिप का भी सक्रिय रूप से विकास कर रहे हैं, जो शहरी जीवन के अगले चरण को आकार देंगे।’

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में