पतंजलि फूड्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 593 करोड़ रुपये

पतंजलि फूड्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 593 करोड़ रुपये

पतंजलि फूड्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 593 करोड़ रुपये
Modified Date: February 11, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: February 11, 2026 8:20 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) मुख्य रूप से खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 593.44 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बुधवार को तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 10,541.12 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,020.38 करोड़ रुपये थी।

खाद्य तेल के अलावा कंपनी कई अन्य खाद्य उत्पाद और उपभोक्ता सामान भी बेचती है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में