पीएनबी ने वित्तीय समावेश के लिये ग्राम संपर्क अभियान की शुरूआत की
पीएनबी ने वित्तीय समावेश के लिये ग्राम संपर्क अभियान की शुरूआत की
नयी दिल्ली, दो अक्ट्रबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर वित्तीय समावेश और साक्षरता कार्यक्रम ‘ग्राम संपर्क अभियान’ की शुरूआत की।
पीएनबी ने एक बयान में कहा कि कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस देशव्यापी अभियान की शुरूआत की।
अभियान चार विषयों… डिजिटल, ऋण, सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित है। इसमें विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत पीएनबी की 3,930 ग्रामीण और 2,752 अर्द्ध-शहरी शाखाओं के जरिये 526 जिलों में जाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रति शाखा हर महीने दो शिविर लगाये जाएंगे।
यह अभियान 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त होगा। इसके दायरे में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, ओड़िशा, मणिपुर, त्रिपुरा और तेलंगाना समेत 24 राज्यों के 526 जिले आएंगे।
भाषा
रमण महाबीर
महाबीर

Facebook


