पंजाब सरकार की श्रमिकों, भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा

पंजाब सरकार की श्रमिकों, भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा

पंजाब सरकार की श्रमिकों, भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: July 14, 2021 12:57 pm IST

चंडीगढ़ 14 जुलाई (भाषा) पंजाब सरकार ने बुधवार को कृषि ऋण माफी योजना के तहत मजदूरों और भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बैठक के बाद कहा कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में इस घोषणा के तहत चेक जारी कर दिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 2,85,325 सदस्यों के 520 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान करेगी। इससे प्रत्येक सदस्य को 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी।

उन्होंने वित्त एवं सहकारिता विभागों को निर्णय को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया है।

यह घोषणा मुख्यमंत्री की प्रमुख ‘ऋण माफी योजना’ के बाद की गई है। इस योजना के तहत अब तक 5.64 लाख किसानों का 4,624 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है।

पंजाब कांग्रेस 2017 में इस बारे में चुनावी वादा किया था।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के 50,000 रुपये तक के ऋण को भी ‘माफ’ किया गया है।

भाषा जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में