Reliance Power Share Price: रिलायंस पावर को मिला मेगा सोलर प्रोजेक्ट, तिमाही मुनाफे ने बदली किस्मत – NSE:RELIANCEPOWER, BSE:533151
Reliance Power Share Price: रिलायंस पावर को मिला मेगा सोलर प्रोजेक्ट, तिमाही मुनाफे ने बदली किस्मत

(Reliance Power Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- SJVN से 350 MW सोलर और 175 MW बैटरी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला
- कंपनी का तिमाही प्रॉफिट 126 करोड़ रुपये पर पहुंचा
- प्रोजेक्ट की खबर से शेयर 13.60% तक चढ़ा, 43 रुपये पर बंद
Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) की सब्सिडियरी रिलायंस एन्यू एनर्जीज को SJVN लिमिटेड से एक बड़ा सोलर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट 350 मेगावाट के सोलर प्लांट के साथ 175 मेगावाट/700 मेगावाट घंटे की बैटरी एनर्जी स्टोरेड सिस्टम (BESS) से लैस होगा। यह सिस्टम 4 घंटे तक बैकअप पावर सप्लाई देगा। इस खबर के बाद सोमवार 12 मई 2025 को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और इसके शेयर 13.60% चढ़कर 43.92 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया था। आज बाजार बंद होते समय यह स्टॉक 11.25% तेजी के साथ 43.00 रुपये पर बंद हुआ।
तिमाही नतीजों में शानदार सुधार
रिलायंस पावर ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही नतीजे में 126 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी को 397.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, कंपनी की कुल आय घटकर 2,066 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 2,193.85 करोड़ रुपये थी। वहीं, खर्चों में भारी कटौती के कारण मुनाफे में बढ़ोतरी हुई।

सालाना आधार पर शेयर का मजबूत प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान रिलायंस पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,947.83 करोड़ रुपये रहा। यह 2023-24 में हुए 2,068.38 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले अच्छा सुधार है। इस दौरान कंपनी ने अपने खर्चों में भी कमी की है और संचालन में सुधार किया है।
शेयरों ने निवेशकों को दिया बढ़िया रिटर्न
रिलायंस पावर के शेयरों ने हाल के कुछ महीनों में बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले 6 महीने में शेयरों में 11% की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में इस शेयर में 71% की बढ़ोतरी आ चुकी है, जिससे निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी की सब्सिडियरी रिलायंस एनयू एनर्जीज को SJVN से 350 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट और 175 मेगावाट/700 मेगावाट घंटे का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट मिला है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Reliance Power Share Price: Reliance Power gets mega solar project, quarterly profit changed its fortunes
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am