शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 20, 2021 12:00 pm IST

Rupees vs Dollar Hindi

मुंबई, 20 अक्टूबर (भाषा) कच्चे तेल की कम कीमतों और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 75.09 पर पहुंच गया।

शेयर कारोबारियों के अनुसार, हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में नरमी और विदेशी कोष के बहिर्वाह ने स्थानीय इकाई के लाभ को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.10 पर मजबूती के साथ खुला और फिर 75.09 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 26 पैसे की तेजी को दिखाता है।

शुरुआती सौदों में यह 75.13 और 75.09 के करीबी दायरे में घट-बढ़ रहा था।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 75.35 पर बंद हुआ था।

ईद-ए-मिलाद की छुट्टी के चलते मंगलवार को घरेलू मुद्रा बाजार बंद रहा।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसलकर 93.67 पर आ गया।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत गिरकर 84.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा प्रणव

प्रणव


लेखक के बारे में