रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर
Modified Date: February 14, 2024 / 10:19 am IST
Published Date: February 14, 2024 10:19 am IST

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.12 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 83.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.08 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.81 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 376.32 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में