रुपया 30 पैसे टूटकर 94.63 प्रति डॉलर पर

रुपया 30 पैसे टूटकर 94.63 प्रति डॉलर पर

रुपया 30 पैसे टूटकर 94.63 प्रति डॉलर पर
Modified Date: June 22, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: June 22, 2026 9:11 pm IST

मुंबई, 22 जून (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 30 पैसे की गिरावट के साथ 94.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाज़ार में डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में उतार-चढ़ाव बना रहा। स्थिर ऋण एवं जमा प्रवाह ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया, जबकि पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बने रहने तथा डॉलर के मजबूत रहने से रुपये पर दबाव बना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.42 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले भाव से नौ पैसे की गिरावट है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 से 94.76 के स्तर तक पहुंचा।

कारोबार के अंत में रुपया 94.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 30 पैसे की गिरावट को है।

रुपया शुक्रवार को सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.33 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.88 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा बाजार भाव 1.75 प्रतिशत गिरावट के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाज़ारों में सेंसेक्स 291.17 अंक चढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 89.80 अंक बढ़त के साथ 24,102.90 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 635.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में