रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 82.35 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 82.35 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 82.35 प्रति डॉलर पर
Modified Date: May 17, 2023 / 10:15 am IST
Published Date: May 17, 2023 10:15 am IST

मुंबई, 17 मई (भाषा) वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटकर 82.35 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.29 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद गिरकर 82.35 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 102.60 पर पहुंच गया।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में